February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले के देवलापाठ तालाब में खदेडऩे के दौरान गिरा लोनर हाथी बीती रात नदी को पार कर गितारी के रास्ते पंतोरा जंगल पहुंच गया है, जो जांजगीर-चांपा वनमंडल अंतर्गत आता है। अलसुबह इस हाथी को यहां देखा गया और संबंधित अमले को सूचना दिए जाने पर वहां का अमला मौके पर पहुंचकर लोनर की निगरानी में जुट गया है। इससे पहले लोनर हाथी देवलापाठ तालाब से निकला और कचोरा बस्ती में पहुंचकर उत्पात मचाने लगा।
जब इसकी जानकारी वन विभाग को लगी तो तत्काल विभागीय वाहन से पहुंचकर लोनर को खदेडऩे की कार्यवाही की। इस दौरान लोनर हाथी वाहन के बिल्कुल नजदीक पहुंच गया और हमला करने के साथ वाहन को सूंड व दांत के सहारे उठाकर पलटने का प्रयास किया। हाथी के हमले में वाहन में सवार वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बाल-बाल बच गए, लेकिन वाहन को मामूली क्षति पहुंची है।
उधर कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में मरवाही क्षेत्र से पहुंचे दंतैल हाथियों का उत्पात लगातार दूसरे दिन जारी रहा। दंतैल हाथियों ने ग्राम तराईमार में पहुंचकर जगत प्रसाद, कुमारी बाई एवं एक अन्य ग्रामीण के घर को तोड़ दिया, जबकि ग्राम पीपरहा व बेलबहरा में खेतों में पहुंचकर दंतैल हाथियों ने वहां लगे धान के रोपा को रौंद दिया। ग्राम तराईमार में घर तोड़े जाने व दो अन्य ग्राम में फसल नुकसान पहुंचाए जाने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दिए जाने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और हाथियों द्वारा किए गए नुकसानी का आंकलन शुरू कर दिया है

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.