करुमौहा में ‘VB-G RAM G’ कार्यशाला से गूंजा विकसित भारत का संकल्प, ग्रामीण रोजगार की नई दिशा पर हुआ मंथन


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एवं भाजपा जिला कोरबा के मार्गदर्शन में उरगा मंडल के ग्राम करुमौहा में ‘VB-G RAM G’ कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति ने इसे उत्साहपूर्ण और सार्थक बना दिया। जिले से मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा जी ने मार्गदर्शन प्रदान किया, वहीं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्री संजीव शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पार्चन कर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर राष्ट्रभावना का वातावरण निर्मित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री किशन साव ने ‘VB-G RAM G’ के विविध आयामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे मनरेगा से अधिक व्यापक, प्रभावी एवं पारदर्शी योजना बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही उन्होंने विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को निराधार बताते हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे घर-घर पहुंचकर योजना के वास्तविक लाभों की जानकारी दें।
मुख्य वक्ता श्री अजय विश्वकर्मा जी ने अपने संबोधन की शुरुआत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ संकल्प से की। उन्होंने कहा कि VB-G RAM G अधिनियम ग्रामीण रोजगार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल है, जो मनरेगा के स्थान पर एक सशक्त और आधुनिक कानून के रूप में लागू किया जाएगा। इस अधिनियम के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 125 दिनों के अकुशल शारीरिक श्रम की कानूनी गारंटी प्रदान की जाएगी।


उन्होंने बताया कि योजना में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु बायोमेट्रिक उपस्थिति, जीपीएस आधारित निगरानी तथा एआई ऑडिट जैसी आधुनिक तकनीकों को शामिल किया गया है, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और वास्तविक हितग्राहियों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने किसानों, युवाओं एवं महिलाओं को इस योजना से मिलने वाले प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभों को विस्तार से समझाया और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर मंडल के पूर्व महामंत्री श्री मनोज धीरहे, महामंत्री श्री पवन कंवर, उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन पटेल, श्रीमती पुष्पा कंवर, सलजा रंगारी, भुवनेश्वरी कंवर, अग्नि देवी, बीजू सिंह, मनोज कर्ष, कुमार कंवर, चुन्नीलाल पाटील, दिलीप कौशिक, दुर्गा जायसवाल, उत्तम भारद्वाज, अभिवरण यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने न केवल ग्रामीण रोजगार के नए आयामों को स्पष्ट किया, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को ग्राम स्तर तक पहुंचाने का सशक्त संदेश भी

