August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कुसमुण्डा बनेगा मीडिया महाकुंभ का केंद्र: 16 फरवरी को जिला स्तरीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**  कोरबा। पत्रकारिता जगत के लिए गौरवपूर्ण अवसर लेकर आ रहा जिला स्तरीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन 16 फरवरी 2026, सोमवार को सुबह 11 बजे से जेआरसी खेल मैदान, विकास नगर कुसमुण्डा में किया जाएगा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की कुसमुण्डा इकाई द्वारा आयोजित इस समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। जिले भर के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह और ऊर्जा का वातावरण देखा जा रहा है।
इस गरिमामय आयोजन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस समारोह को और अधिक ऐतिहासिक बनाएगी। इनमें कोरबा नगर पालिक निगम की महापौर संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, संघ के प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, प्रदेश सचिव हरिश तिवारी, एसईसीएल कुसमुण्डा के महाप्रबंधक सचिन ताना पाटिल, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष राहुल डिक्सेना, संभागीय उपाध्यक्ष श्रीधर नायडू, संभागीय सचिव अमरिक सिंह (रिंकु) तथा जिलाध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
समारोह के दौरान जिले के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही वर्तमान समय में मीडिया के समक्ष उपस्थित चुनौतियों, पत्रकारों की सामाजिक भूमिका, निष्पक्ष पत्रकारिता की आवश्यकता तथा संगठनात्मक मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। अतिथियों द्वारा पत्रकार साथियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए पत्रकारिता के मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया जाएगा।
आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संघ के पदाधिकारियों ने जिले के सभी पत्रकार साथियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
निश्चित रूप से यह आयोजन पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊर्जा, एकजुटता और सकारात्मक संवाद का सशक्त मंच सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.