February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* मोडिफाइड सायलेंसरों पर कोरबा जिला के सभी थाना/चौकी ने की संयुक्त कार्यवाही
* ध्वनि प्रदुषण नियंत्रित करने के लिए कोरबा पुलिस कर रही जनता से अपील
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदुषण रोकथाम निर्देश दिये गये है उसी तारतम्य में कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर थाना/चौकी यातायात पुलिस द्वारा मोडिफाइड सायलेंसरो एवं प्रेशर हार्न के विरूद्ध एमवी एक्ट और धारा 106 बीएनएसएस के तहत् जप्ती की कार्यवाही की गई। राजसात कार्यवाही के पूर्व प्रदुषण नियंत्रण इंजीनियर के द्वारा मोडिफाईड सायलेंसरो का निरीक्षण किया जा रहा है तथा ध्वनि प्रदुषण पीड़ित लोगो का कथन लिया जा रहा है। डिजिटल साक्ष्य भी संकलित किया जा रहा है ताकि इस संबंध में कड़ी कार्यवाही की जा सकें।
* उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 23.01.2024 को रेंज स्तरीय मिटिंग ली गयी जिसमें बिन्दुवार निर्देश प्राप्त हुआ कि
01. थानावार सूची बनायी जावें जिसमें मालिक का विवरण, डीजे की जानकारी, प्रेशर हार्न, सायलेंसर की जानकारी रहें एवं नियम विरूद्ध डीजे/प्रेशर हार्न उपयोग करने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जावें।
02. ध्वनि प्रदुषण संबंधित प्रावधानों का पहली बार उलंघन किया जा रहा है अथवा दूसरी बार, यदि पहली बार उलंघन किया है तो उसे ऑनलाईन दर्ज करे ताकि, दूसरी बार उंलघन होते ही पता चले, क्योकि पहली बार संबंधित न्यायालय में सुनवाई होगी लेकिन दूसरी बार उलंघन पायें जाने पर माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवायी होगी।
03. ध्वनि मापक यंत्र से साक्ष्य एकत्रित किया जाए। विडियोग्राफी से भी साक्ष्य लिया जाए और उसे संबंधित प्रकरण के साथ प्रस्तुत किया जाए।
04. बिना अनुमति के मोडिफाइड वाहनो पर तत्काल कार्यवाही की जावे, यदि वाहन अनुमति का है और उसके ध्वनि प्रदुषण किया जा रहा है तो उस पर भी कार्यवाही होगी। ऐसे ध्वनि प्रदुषण फैलाने वाले यंत्र को वाहन से उतरवाया जाए, सख्ती से कार्यवाही किया जाए। वाहनों के विरूद्ध पहले से कार्यवाही की जावेगी तो ज्यादा असर कारक होगी।
कोरबा पुलिस के द्वारा ध्वनि प्रदुषण वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ चलाई गई विशेष अभियान में कुल 42 नग साईलेंसरों एवं साथ में प्रेशर हॉर्न को पुलिस कब्जा लिया। पुलिस के द्वारा इसमें एमवी एक्ट की कार्यवाही की और प्रत्येक गाड़ी से 2300 रुपए समन शुल्क जमा कराया और पृथक से जप्ती की कार्यवाही भी करी। इस कड़ी में वाहन चालको को समझाईश भी दी गयी। कोरबा पुलिस के द्वारा विभिन्न ऑटो पार्ट्स/गैरेज दुकानों में भी रेड कार्यवाही की और कुल 7 नग मॉडीफ़ाइड साइलेंसर 106 बीएनएसएस के तहत जप्त किया। ये कार्यवाही मुख्यतः चौकी सर्वमंगला, मानिकपुर, थाना कटघोरा, कोतवाली, कुसमुंडा यातायात और दर्री के द्वारा की गई है।
कोरबा पुलिस ने अनुरोध किया है कि आप सुरक्षित रहें और ध्वनि प्रदुषण वाली मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल न करें। और अगर कही मॉडीफ़ाइड साइलेंसर बिक रहा है तो उसकी सूचना हमें दे। इससे आप न केवल अपनी सुरक्षा की गारंटी करेंगे, बल्कि समृद्धि की दिशा में भी मदद करेंगे। हम सभी को एक सुरक्षित और शांत सड़कों की दिशा में एकजुट होकर दुर्घटना मुक्त शहर बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.