July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित ख्यातिलब्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवायें।*

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  श्रावण मास के पावन पर्व पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों हेतु आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर दिनाँक 7 अगस्त 2024 बुधवार को ॐ मेडिकल स्टोर कबीर रायगढ़ में प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित किया गया है। शिविर के विषय मे ॐ मेडिकल स्टोर के संचालक ललित महंत ने बताते हुए कहा कि इस शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित हजारों रोगियों की चिकित्सा का प्रत्यक्ष प्रायोगिक 15 वर्षों से अधिक का चिकित्सकीय अनुभव रखने वाले छत्तीसगढ़ प्रान्त के ख्यातिलब्ध सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा सेवायें देंगे। साथ ही शिविर में मधुमेह रोगियों की रक्त शर्करा की जांच कर शुगर की परीक्षित औषधि निःशुल्क दी जाएगी। साथ ही रोगियों के लिए उपयोगी योगाभ्यास तथा प्राणायाम का व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराकर विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। रोगियों के लिए लाभकारी दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार, विहार के विषय मे व्यक्तिगतरूप से विस्तार से परामर्श दिया जाएगा ।साथ ही शिविर में उपयोगी लाभकारी स्वास्थ्य पत्रिका भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी । ॐ मेडिकल स्टोर के संचालक ललित महंत ने अंचलवासियों से श्रावण मास के पावन पर्व पर आयोजित इस विशेष आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.