February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* पहुंच मार्ग को बंद करने की योजना का ऊर्जाधानी संगठन ने किया विरोध
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  गेवरा-पेंड्रा रेल कारीडोर पथ का निर्माण एक निजी एजेंसी द्वारा कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विगत दिवस निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कृष्णा नगर को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क को बंद करने की योजना पर लोंगो से बातचीत की है जिससे यहां के रहवासियों की भविष्य की समस्या को लेकर चिंता बढ़ गयी है।
बताया जा रहा हैं की गेवरा से पेंड्रा तक रेल कारीडोर निर्माण राज्य शासन, एसईसीएल और रेलवे के सयुंक्त हिस्सेदारी से कराया जा रहा हैं जिसके लिए एक निजी कंपनी को निर्माण कार्य का जिम्मा दिया गया है। रेल कॉरिडोर से गेवरा व दीपका खदान को जोड़ने के लिए दीपका अंतर्गत कृष्णानगर के 42 मकान और स्थित भूमि का अर्जन किया गया है जिसका मुआवजा भुगतान किया जा चुका है। अर्जित क्षेत्र में बने मकान को ध्वस्त कर रेल पथ का निर्माण कार्य जारी है। किंतु निर्माण एजेंसी के कार्य मे लगे अधिकारी व कर्मचारियों की मनमानी से लोंगो को बेवजह परेशानी उठाई पड़ रही है। पूरे रेल लाइन के कारण विभिन्न ग्रामो के किसानों की खेती नही कर पा रहे हैं। बरसात का पानी खेतों में जाम हो जाने की शिकायत मिलती रहती है। कृष्णा नगर के 16 लोंगो की मकानों व परिसंपत्तियो का मुआवजा भुगतान नही होने से 1 साल तक ऊर्जाधानी संगठन के नेतृत्व में ग्रामीणों के द्वारा लगातार आंदोलन चलाया गया था और आखिरकार क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किया गया था। अब रेल कॉरिडोर निर्माण के तीनों इकाइयों के अधिकारियों ने कृष्णा नगर को जोड़ने वाली सड़क को ही बंद करने की योजना बनाई है जिससे यहां के लोंगो की चिंता बढ़ गयी है।
ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष सपूरन कुलदीप ने बताया हैं कि गेवरा-पेंड्रा रेल कॉरिडोर से दीपका एवं गेवरा रेल लाइन को जोड़ने के लिए दो रेल लाइन बिछाई जा रही है जबकि एक रेल लाइन पहले से दीपका गेवरा लाइन मौजूद है जिसके कारण कृष्णा नगर चारों दिशाओं से घिर जाएगी और भविष्य में यहां के लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। जिसके कारण कृष्णा नगर के बहुतायत लोंगो की ओर से शेष बचे मकान व भूमि का पूर्ण अर्जन करने की मांग भी उठायी जाती रही है। इस संबंध में प्रशासन व सबंधित अधिकारियों को उचित पहल करना चाहिए जिससे लोंगो को होने वाली परेशानी से बचाया जा सके। उन्होंने कहा है कि यदि कृष्णा नगर को जोड़ने वाली सड़क को काटा जाता है तो उसका संगठन विरोध करेगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.