कोरबा भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने वार्ड क्रमांक 54 में ली बैठक-मांगा समर्थन



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी एवं राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-54 सर्वमंगला नगर में वार्डवासियों की बैठक लेकर आगामी चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर गारंटी को पूरी कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया और भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को विजयी बनाने की अपील की।
सुमन भारती विद्यालय में आयोजित बैठक में पार्षद श्रीमती भानुमति जायसवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष माधव जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता व वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया।

