September 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

पीएम श्री स्कूल परिसर में सजा ‘आशीर्वाद का दीया’, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने मिलकर लिया सेवा-समर्पण का संकल्प
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा, 17 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर जनपद पंचायत करतला के पीएम श्री स्कूल परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। संध्या के समय 5,100 दीपों के सामूहिक प्रज्वलन से पूरा विद्यालय परिसर रोशनी से नहा उठा। बारिश के बीच भी कार्यक्रम में उत्साह और जनभागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया, जनपद पंचायत करतला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैभव कुमार कौशिक, टिकेश्वर सिंह राठिया, प्रभारी प्राचार्य दुबराज राठिया, आकाश सक्सेना, पूर्व जनपद सदस्य मनबाई राठिया, प्रेमेन्द्र राजपूत, कृष्णा राय, अजय कंवर, मंडल महामंत्री विनय राठिया, एसएमडीसी सदस्य रोशन साहू सहित रामकुमार साहू, सुभाष राय, विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम ने सेवा, समर्पण, सामाजिक एकजुटता और जनभागीदारी का संदेश दिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर जनसेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान का उद्देश्य जनसेवा और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना, शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के प्रति आभार व्यक्त करना तथा विकसित भारत के संकल्प में आमजन की भागीदारी को बढ़ावा देना है। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सैकड़ों हाथों से प्रज्वलित हजारों दीपों ने विद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि सेवा और जनकल्याण की भावना जब समाज की सामूहिक भागीदारी से जुड़ती है, तो उसकी रोशनी दूर तक पहुंचती है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पीएम श्री स्कूल करतला के शिक्षक-कर्मचारियों तथा जनपद पंचायत करतला के अधिकारियों-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.