महादेव सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी बड़ी सफलता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
1 min read
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के पकड़े जाने को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई लगातार प्रयासरत थी कि आरोपी सौरभ चंद्राकर को देश लाया जाए। उसकी गिरफ्तारी केंद्रीय एजेंसियों के अथक प्रयासों का परिणाम है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के लिए सीबीआई और सभी केंद्रीय एजेंसियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
