November 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

तोखन साहू, अरुण साव और विजय शर्मा ने की अगवानी, लखनलाल देवांगन, बृजमोहन अग्रवाल समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से दिखी संगठनात्मक सक्रियता

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//रायपुर। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर राजधानी रायपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिला। अपने एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। विमानतल पर नेताओं की मौजूदगी और आत्मीय स्वागत ने उनके दौरे को राजनीतिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से खास बना दिया।

केंद्रीय मंत्री के रायपुर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा ने उनकी अगवानी की। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया और छत्तीसगढ़ की धरती पर आगमन पर शुभकामनाएं दी गईं।

स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक मोतीलाल साहू, सुशांत शुक्ला और विधायक भावना बोहरा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इसके साथ ही रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही, सत्कार विभाग प्रदेश संयोजक आकाश विग तथा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री के आगमन पर भाजपा नेताओं की सक्रिय भागीदारी ने स्वागत समारोह को विशेष बना दिया। एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे श्री मांडविया के दौरे को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। राजधानी में हुए इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात कर आत्मीय अभिवादन किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.