September 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

आशीर्वाद का दीया’ में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों, आजीविका मिशन की दीदियों और ग्रामीणों ने लिया सेवा-संकल्प
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा, 17 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को दीपों की रोशनी से जगमगा दिया। वर्षा के बीच भी जनपदवासियों का उत्साह कम नहीं हुआ और करीब 15 हजार दीपों के प्रज्वलन से परिसर में उत्सव, सेवा और जनभागीदारी का अद्भुत माहौल बना।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम के मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद जनपद पंचायत परिसर में दीप जलाए गए तथा एकलव्य स्कूल परिसर में मुख्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

 

 

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष माधुरी तंवर, पूर्व जनपद अध्यक्ष किरण मरकाम, कमला किंडो, ग्राम पंचायत पोड़ीउपरोड़ा के सरपंच चतुर्भुवन सहित राष्ट्रीय आजीविका मिशन की बड़ी संख्या में दीदियां और ग्रामवासी शामिल हुए।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया। दीपों की रोशनी के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों, आजीविका मिशन की दीदियों और ग्रामीणों ने जनसेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जनपद पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों, राष्ट्रीय आजीविका मिशन की दीदियों और ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.