जामबहार में 5100 दीपों से जगमगाया ‘सेवा संकल्प अभियान’
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा, 17 सितंबर 2026। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनपद पंचायत कोरबा की ग्राम पंचायत जामबहार में 5100 दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पंचायत परिसर जगमगा उठा और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष बिजोमती राठिया, जनपद सदस्य रफीक मेमन, सरपंच-सचिव, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पीओ वी.बी.जी. राम, बीपीएम एनआरएलएम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सेवा, जनभागीदारी और विकास के संकल्प के साथ दीप प्रज्वलित किए।







