11 हजार दीपों से रोशन हुआ दीपका, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखी सेवा और जनभागीदारी की रोशनी



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// दीपका, 17 सितंबर 2026। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया। नगर पालिका कार्यालय परिसर एवं अटल परिसर में 11 हजार दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, अजय कुमार दुबे, उपाध्यक्ष संगीता साहू, मनोज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संतोषी दीवान, राजू प्रजापति, शिवचरण राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारका शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा सहित पार्षदगण, एल्डरमैन और नागरिक उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण, जनकल्याण और जनभागीदारी के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। हजारों दीपों की रोशनी के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने दीपका में एकजुटता और सकारात्मकता का संदेश दिया। नगर पालिका परिषद द्वारा अभियान के तहत जनभागीदारी से विभिन्न गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही हैं।







