February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
* अधिकारियों का कराया ध्यान आकर्षित
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  प्रदेश के कोरबा जिले में सरकारी विद्यालय के शिक्षकों पर मनमानी करने का आरोप गाहे बगाहे लगता रहता हैं। आरोप लगाते हुए कहा जाता हैं की शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रहे हैं, जिससे बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है। कटघोरा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत खोडरी के प्राथमिक विद्यालय में भी यही हाल हैं। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की यहां पदस्थ प्रधान पाठक सप्ताह में केवल चार दिन ही विद्यालय आते हैं और आधे समय के बाद चले जाते हैं, जिससे विद्यालय की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत खोडरी में संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय की दशा काफी बिगड़ गई है। विद्यालय के प्रधानपाठक विद्यालय के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भूल गए है। सप्ताह में केवल चार दिन ही उनके दर्शन होते हैं और वो आधे समय के लिए जिसके बाद वो कहां जाते हैं, किसी को कुछ पता नहीं है।
आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की प्रधानपाठक के द्वारा उनके कारनामों पर अधिकारियों की नजर ना पड़े इसके लिए हाजिरी रजिस्टर में वो फर्जी हस्ताक्षर कर देते हैं और तिथि भी नहीं दर्शाते। बहरहाल इस दिशा में अधिकारियों को ध्यान देने की जरुरत है ताकी बच्चों का भविष्य बर्बाद होने से बच सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.