कोरबा शहर की यातयात व्यवस्था को लेकर कोरबा जिला कलेक्टर बेहद गंभीर







* जल्द होगी इस संबंध में अहम बैठक
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत जिले में जब से पदस्थ हुए हैं, यहां की यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने में लगे हुए है, ताकि आमजनो को कहीं पर भी जाम में फंसना न पड़े और दुर्घटना की संभावना से भी बचा जा सके। कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के साथ नवपस्थ जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी शहर यातायात व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर हैं।
* शहर में 5 रेलवे क्रासिंग, हर क्रासिंग पर अलग-अलग समस्या
शहरवासियों को प्रतिदिन कम से कम दो-तीन क्रासिंग में जूझना पड़ता हैं। दूसरी तरफ मनमाने ढंग में दुकानों व माल के सामने वाहन खडी कर दिए जाने के कारण आमजनो को सड़कों पर आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इन तमाम बातों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने लगभग सभी मार्गों का अवलोकन किया और वहां होने वाली समस्या से रूबरू हुए।
उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए यातायात की व्यवस्थित करने को कहा हैं। खास करके मुख्य मार्गो पर वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़ा करने वालों पर भी सख्त कार्यवाही की ओर इशारा किया हैं।
शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध में जल्द ही एक बैठक कोरबा जिला कलेक्टर लेंगे जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारी व अन्य लोग शामिल होंगे।कलेक्टर अजीत वसंत ने कोरबा में अपनी ज्वाइनिंग के बाद सड़क पर उतरकर दो बार यातायात व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं, इस दौरान उन्होंने सड़क चौड़ीकरण, वाय शेप ब्रिज, अंडर पास, स्ट्रीट लाईट, पार्किंग आदि पर चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश दिए।





