July 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा  सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना में विगत कुछ दिन पहले गेवरा खदान में 240 टन क्षमता वाली डंपर में आग लगी तो आपरेटर ने कूद कर अपनी जान बचाई। इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच के लिए एचएमएस श्रमिक संगठन ने प्रबंधन को पत्र लिखा था, परंतु अभी तक प्रबंधन ने किसी भी प्रकार के उचित कार्यवाही की संगठन को जानकारी नही दी गई है। उसके बाद से लगातार दुर्घटनाओं का दौर जारी है। दो दिन पूर्व वेस्ट एमटीके के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और एक की जान चली गई। बीते दिन कोल स्टॉक जाते समय एक कोयला वाहन आग में जल के स्वाहा हो गया। रेशमलाल यादव श्रमिक नेता ने सवाल उठाते हुए कहा हैं की “लगातार हो रही दुर्घटनाओं से प्रबंधन कोई सीख क्यो नही ले रही है, और ना ही संगठन के पत्राचार पर कोई कार्यवाही हो रही है, अभी खान सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है ऐसे माहौल में दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी रहना कहा तक उचित है।”

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.