February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जिले की जीवन दायिनी हसदेव नदी से निकले रूमगरा नहर में पिछले तीन दिनों से एक विशालकाय 8 फीट का अजगर मछली के जाल में फंसा हुआ था। ज़िंदगी और मौत से लड़ रहा अजगर पूरी तरह थक गया था। जब मछली पकड़ने वालों की नजर उस पर पड़ी तो लगातार निकालने का प्रयास करने लगे, पर जैसे ही सर्प के पास जाते सर्प पानी के अन्दर चले जाता और लोग ये सोच कर हिम्मत नहीं कर पाते की पानी के अन्दर कहीं जकड़ लिया तो मौत निश्चित हैं। ऊपर से नहर का तेज प्रवाह कही बहा न ले जाए।
खतरे को देखते हुए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया जिसके बाद वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी रूमगरा नहर पहुंचे। जिस पर लोगों ने बताया अजगर नहर के एक किनारे लगे मछली के जाल में फंसा हुआ हैं पर वहा तक पहुंचने के लिए हमें दूसरे नहर को पार करना होगा जिसमें बहुत खतरा हैं, सावधानी से हमें जाना होगा फिर उसके बाद स्थानीय लोगों के साथ अजगर को बचाने का फैसला किया और नहर को पार करने के लिए कपड़े उतारे फिर नहर को सावधानी से पार किया गया।
आखिरकार जिस जगह अजगर फंसा हुआ था वहा पहुंचने में सफलता मिली फिर बड़ी सावधानी से लकड़ी को हटाया गया और पानी के अन्दर लगे मछली जाल को निकाला गया, जिस वक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था ऊपर में खडे लोग लगातार आराम से काम करने को कह रहे थे सभी को डर था कहीं पैर न फिसल जाए।
रेस्क्यू के दौरान अजगर पानी के उपरी सतह पर अपना सर बाहर निकाल लगातार हमला करने लगा उसको नहर से बाहर निकाल नहर के ऊपर लेकर एक-एक कर बड़ी सावधानी से मछली के जाल को लोगों की मदद से काटा गया फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.