मां की सादगी : जनसेवा के लिए बेटा चुनावी मैदान में और मां हाट बाजार बेची साग- भाजी
1 min read



दंतेवाड़ा चैतराम अटामी भाजपा का विधायक प्रत्याशी है लेकिन परिवार आज भी खेती व दीगर कार्यों में व्यस्त हैं। करीब 65 वर्षीय मां पाकली आज भी घर की साग भाजी नजदीकी हाट – बाजार में बेचती हैं। ग्राम कसोली के पटेल पारा निवासी पाकली भाजपा प्रत्याशी की सादगी देखिए, नजदीकी ग्रामीण हाट -बाजार में साग भाजी बेचने जाती हैं और अब बेटे चैतराम को विधायक के रूप में क्षेत्र का विकास करता देखना।
दंतेवाडा भाजपा विधानसभा प्रत्याशी चैतराम अटामी जो वर्तमान में भाजपा जिलाध्यक्ष भी है। उनकी माता पाकली जो लगभग 65 वर्ष की है। आज भी अपना जीवन यापन खेती-बाड़ी से करती हैं। विधानसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी चैतराम के परिजनों से मुलाकात कर उनके जीवन शैली के बारे में चर्चा की। माता पाकली ने स्थानीय बोली मैं बताया कि बेटा विधायक के लिए भाजपा पार्टी से चुनाव लड रहा है। मेरा आशीर्वाद उसके साथ है। वह चुनाव में जरूर जीतेगा और गांव के विकास के लिए कार्य भी करेगा। जिसके लिए पूरा गांव उसके साथ है और इसी 7 तारीख को होने वाले मतदान में अपना वोट देकर और आशीर्वाद देंगे। उन्होंने बताया कि हमारा रहन सहन शुरू से ही सरल व ग्रामीण रहा है। खेती-किसानी हमारा पैत्रक काम है। हम मिलजुलकर रहते है। हम सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रहते हैं। मेरा बेटा भी यही सोच रखता है और लोग व समाज हित में हमेेशा लगा रहता है।
ज्ञातव्य हो कि चैतराम भाजपा का कार्यकर्ता से आज जिलाध्यक्ष व विधानसभा प्रत्याशी बनाए गए है। उनके जीवन शैली में कोई बदलाव नहीं आया। चैतराम अटामी सरल, सहज एवं सौम्य व्यव्हार के धनी है। वे जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य रहते हुए पार्टी में मंडल स्तर पर विभिन्न दायित्व तथा जिला महामंत्री भी बने। भारतीय जनता पार्टी की विशेषता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे सर्वोच्च पद पर बैठे नेताओ के घर परिवार के सदस्य आज भी सादगी से अपना जीवन व्यापन कर रहे है और उनके परिवार के सदस्यों के जीवनशैली पर कोई बदलाव नहीं है। वे गीदम ब्लाक स्थित नक्सल पीड़ित बच्चों के गुमारगुंडा आश्रम के सदस्य भी हैं। उनका अधिकांश समय पार्टी कार्य और इन बच्चों के साथ गुजरता है


