January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दंतेवाड़ा  जनसम्पर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद दिखे, भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर चैतराम अटामी का बचेली मण्डल के कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया | भाजपा कार्यकर्ताओ ने बचेली नगर में डोर टू डोर संपर्क किया तथा पूरी एकजुटता के साथ संपर्क करते दिखे |

भाजपा प्रत्याशी चैतराम अटामी ने कहा की बचेली की जनता को पिछले पांच साल में कोंग्रेस सरकार ने कुछ नहीं दिया सिवाय बदहाल सड़क और अव्यवस्था के, जिस गौरवपथ का निर्माण भाजपा सरकार ने किया उस डिवाइडर के रेलिंग को पेंट करने तक का पैसा एवं सड़क के गड्ढो को भरने तक का पैसा कांग्रेस सरकार ने नहीं दिया | श्री अटामी ने कहा की ग्रामीण हो या शहरीय छेत्र जनता को मूलभूत सुविधाएं तक ये सरकार दे पाने में विफल हो चुकी है इसलिए भूपेश बघेल ने सरकार में बने रहने की नैतिकता खो दी है कांग्रेस सरकार ने बचेली के जनता के विकास के लिये जो डी एम एफ निधि है उसमें भी भ्रष्टाचार व बंदरबांट कर जनता को उनके हक़ व अधिकार से वंछित रखने का कार्य किया है |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.