March 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का तीखा विरोध, बोले—यह पूरे आदिवासी समाज और संविधान का अपमान

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**   रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की बेटी और देश की प्रथम नागरिक का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारत के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और पूरे आदिवासी समाज की अस्मिता का अपमान है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वोटबैंक की राजनीति और तुष्टिकरण में लिप्त तृणमूल कांग्रेस तथा ममता बनर्जी की सरकार सत्ता के अहंकार में इस कदर डूबी हुई है कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखा गया। उन्होंने इसे शर्मनाक और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का पद दलगत राजनीति से कहीं ऊपर होता है और देश की प्रथम नागरिक के प्रति इस प्रकार का व्यवहार लोकतंत्र की बुनियादी परंपराओं पर गहरा आघात है। उन्होंने मांग की कि तृणमूल कांग्रेस इस घोर आपत्तिजनक कृत्य के लिए पूरे देश और विशेष रूप से आदिवासी समाज से तत्काल माफी मांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.