January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में प्रशासन के प्रयास से कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर फिलहाल जाम से आम लोगो को राहत मिली हैं। पहले जहां मार्ग पर भारी वाहनों की रेलम-पेल लगी रहती थी। मिनटों का सफर घंटों में तय हो रहा था। वहीं अब फिलहाल कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम की लगातार कार्यवाही से लोगों को जाम में फंसकर परेशान नहीं होना पड़ रहा है।
बीते लगभग एक माह से कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर भारी वाहनों के जमावड़े की वजह से लगातार जाम की स्थिति बनी हुई थी। जाम की स्थिति इतनी भयानक थी कि लोग कई-कई घंटे तक इस जाम में फंस रहे थे, आमजन, व्यापारी सभी जाम से बेहद परेशान थे। कोरबा जिला कलेक्टर ने इस समस्या पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों और ट्रांसपोर्टरों को जाम से आमजनों को राहत दिलाने सख्त हिदायत दी। जिसके बाद जमीनी स्तर पर कार्य होने शुरू हुए जिसका परिणाम यह हुआ कि पिछले 3 दिनों से कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर जाम फिलहाल नियंत्रित स्थिति में हैं।
कटघोरा एसडीएम रिचा सिंह लगातार जाम वाले क्षेत्रों में दौरा करती रही। जाम के बीच जाकर उन्होंने जाम की वजहों को जाना और उसके निवारण के लिए वे एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन और पुलिस को निर्देशित करती रही, कुसमुंडा थाना पुलिस द्वारा लगातार जाम खुलवाने भरकस प्रयास किया गया। तमाम जद्दोजहद के बाद आखिरकार कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर फिलहाल जाम की स्थिति नियंत्रित है। कुछ स्थानों जैसे की इमलीछापर चौक, कुचेना मोड, थाना चौक पर अचानक कभी-कभी जाम की स्थिति निर्मित हो रही है, जिसकी वजह रेलवे फाटक का लगातार बंद होना और मुख्य मार्ग पर बना सकरा लक्ष्मण नाला पुल बताया जा रहा हैं।
दोनों ही स्थानों पर कार्य होना है, बरसात के बाद लक्ष्मण नाला पुल नया बनाना है, रेल फाटक पर फ्लाई ओवर बनाना है। यहां जब तक दोनो कार्य पूर्ण नही होते तब तक परेशानी रहेगी। विकास नगर कॉलोनी मार्ग पर अभी भी हल्के वाहनों की आवाजाही निरंतर जारी है जिससे कालोनी वासियो को परेशानी हो रही है। इमलीछापर क्षेत्र में खत्री कॉम्प्लेक्स के पास से केवल कोरबा की दिशा जाने वाले वाहन ही गुजरेंगे, कोरबा की ओर से आने वाले सभी वाहन अमर प्रोविजन के पास से होते हुए गुजरेंगे, इसके अलावा यहां शिव मन्दिर चौक से ठीक पहले करीब 100 मीटर का सीसी ढलाई के लिए बचा हुआ है जिसे आज कल में ढाले जाने की उम्मीद हैं जीसक बाद वाहनों के आवाजाही के लिए उसे खोल दिया जाएगा। एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन द्वारा अधिक से अधिक गाड़ियों को खदान के अंदर प्रवेश करने की व्यवस्था कराई जा रही है। साथ ही भारी वाहनों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था बनाई जा रही है। लक्ष्मण टीपर मार्ग पर बैरियर लगाकर वाहनों को सीमित संख्या में छोड़ा जा रहा है। जिससे मुख्य मार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित होगी। कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर यह भी ध्यान दिया जा रहा है कि कोई भी भारी वाहन ओवरटेक कर दूसरे लेन पर ना प्रवेश करें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.