कोरबा लचर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में नहीं हुआ सुधार
1 min read



शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बनी हुई है ट्रिपिंग की समस्य
कोरबा जिले में विगत साल भर से बिजली विभाग की लचर आपूर्ति व्यवस्था का शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचल के लोग झेलने को मजबूर हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेहाल है। जिसमें हर घंटे बिजली ट्रिप होने से लोगो के दिनचर्या में इसका सीधा असर पड़ रहा है, जबकि बारिश थमते ही गर्मी उमस से लोग हलाकान हो रहे हैं। शहरी क्षेत्रों के लोग वैकल्पिक व्यवस्था तो ग्रामीण 90 के दशक वाले हालात चिमनी के सहारे दिन-रात गुजारने को मज़बूर हैं।
बीते लगभग 7 दिन पहले मौसम विभाग के चेतावनी के बाद लगातार बारिश गरज-चमक के साथ हो रही थी, उक्त स्थिति के बाद बिजली व्यवस्था और बेहाल हो गयी। लोग गर्मी से परेशान हैं। डेंगू के कहर के बीच रात में आपूर्ति बाधित रहने से रात को मच्छर के आतंक से लोगो को जूझना पड़ रहा है।


