June 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

‘जनता के द्वार पहुंचा शासन, विश्वास की लौ हुई प्रज्वलित’: सुशासन तिहार को भाजपा ने बताया बदलाव और भरोसे का महाअभियान

 

देवलाल ठाकुर बोले – पारदर्शिता, जवाबदेही और जनकल्याण की नीतियों ने जीता जनता का दिल, विकास की नई राह पर तेजी से बढ़ रहा छत्तीसगढ़
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ को जनविश्वास, पारदर्शी प्रशासन और विकासोन्मुख शासन व्यवस्था का सशक्त प्रतीक बताते हुए कहा है कि इस अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रशासन को जनता के करीब लाने का जो प्रयास किया है, उसे अभूतपूर्व सफलता मिली है।
उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास के रिश्ते को मजबूत करने वाला जनआंदोलन बन गया है। प्रदेश के गांवों और शहरों में जिस प्रकार आम नागरिकों की सहभागिता देखने को मिल रही है, उससे स्पष्ट है कि लोग विकास, पारदर्शिता और जवाबदेह शासन व्यवस्था को सकारात्मक रूप से स्वीकार कर रहे हैं।
जनसमस्याओं के समाधान का बना प्रभावी मंच
देवलाल ठाकुर ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला है। इससे वर्षों से लंबित अनेक मामलों का निराकरण हुआ है और लोगों में शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में तकनीक और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के कारण योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। इससे अनावश्यक प्रक्रियाओं और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है।
जनकल्याणकारी योजनाओं का दिख रहा व्यापक प्रभाव
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक जनहितकारी योजनाओं का लाभ लाखों लोगों तक पहुंचा है। महिलाओं, किसानों, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है और इसी उद्देश्य के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
सुशासन, विकास और विश्वास का नया अध्याय
देवलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सुशासन तिहार को मिल रहा उत्साहजनक प्रतिसाद इस बात का संकेत है कि छत्तीसगढ़ विकास और जनकल्याण की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। शासन की संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता और पारदर्शी कार्यप्रणाली ने लोगों के मन में विश्वास का वातावरण निर्मित किया है।
उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों और आदिवासी समाज की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि प्रदेश के सभी वर्ग विकास यात्रा में सहभागी बन रहे हैं और छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जनभागीदारी से मजबूत हो रहा सुशासन का मॉडल
भाजपा का मानना है कि जनता और प्रशासन के बीच बढ़ता संवाद ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है। सुशासन तिहार ने इस सोच को मजबूत किया है कि सरकार केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं, बल्कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि यह अभियान प्रदेश में सुशासन, विकास और जनविश्वास के नए अध्याय के रूप में स्थापित होता दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.