दीपका उपचुनाव में भाजपा की जीत के संकेत मजबूत, ऋषि सिदार के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन



मतदान के बाद भाजपा खेमे में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने जताया ऐतिहासिक विजय का विश्वास
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में संपन्न हुए उपचुनाव के मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है। मतदान प्रक्रिया के दौरान वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। मतदान के बाद क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन की चर्चा तेज हो गई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का दावा है कि पूरे वार्ड में विकास, सुशासन और जनविश्वास के मुद्दों पर जनता ने भाजपा को भरपूर समर्थन दिया है। मतदान केंद्रों के आसपास तथा वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह इस बात का संकेत दे रहा था कि जनता विकास की निरंतरता और जनसेवा की राजनीति के साथ खड़ी नजर आ रही है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, पारदर्शी प्रशासन और सुशासन की नीतियों का सकारात्मक प्रभाव आम जनता के बीच दिखाई दे रहा है। वहीं केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने से जनता का विश्वास भाजपा के प्रति और अधिक मजबूत हुआ है।

वार्डवासियों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा विकास, जवाबदेही और जनसेवा को प्राथमिकता दी है। इसी कारण उपचुनाव में भी मतदाताओं ने विकासोन्मुख सोच को समर्थन दिया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वार्ड के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भाजपा सबसे मजबूत विकल्प के रूप में उभरी है।
मतदान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का विश्वास है कि मतगणना के बाद परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे और वार्ड क्रमांक 15 में कमल खिलकर एक नई विकास यात्रा का मार्ग प्रशस्त करेगा। चुनाव परिणाम को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार की ऐतिहासिक जीत का दावा किया है।
“विकास, विश्वास और सुशासन के मुद्दे पर जनता ने जताया भरोसा, वार्ड 15 में भाजपा की जीत को लेकर बढ़ा उत्साह”


