August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मस्तुरी में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की बैठक संपन्न, मोहन कुर्रे सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// मस्तुरी। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की महत्वपूर्ण बैठक एवं चुनावी प्रक्रिया का आयोजन मस्तुरी ब्लॉक में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से मोहन कुर्रे को समाज का अध्यक्ष तथा आशिष बर्मन को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही उपस्थित समाजजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।

 

 

इस अवसर पर सुनीता पाटले ने मोहन कुर्रे एवं आशिष बर्मन को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि दोनों युवा और ऊर्जावान नेतृत्वकर्ता समाज के विकास, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बैठक के दौरान समाज की एकजुटता, संगठन विस्तार और आगामी सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के विश्वास पर खरा उतरने तथा सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.