May 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

संस्कार भारती की पहल: 1 जून से शुरू होगी 10 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला

 

 

प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, 60 से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन
Tirentra times Korba**//**//   कटघोरा। संस्कार भारती इकाई कटघोरा की महत्वपूर्ण बैठक गढ़ कलेवा में आयोजित की गई, जिसमें आगामी 10 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
संस्कार भारती द्वारा आयोजित यह चित्रकला कार्यशाला 1 जून से 10 जून तक आत्मानंद स्कूल, कटघोरा में संचालित होगी। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारना तथा कला के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित करना है। आयोजन को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है और अब तक लगभग 60 विद्यार्थियों का पंजीयन हो चुका है।
बैठक में कार्यशाला के संचालन, व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए।
बैठक में जे.पी. मानसर गुरुजी, कार्यक्रम संयोजक शिवशंकर जायसवाल, पी.एन. योगी गुरुजी, शिव दुबे, राज यादव, कन्हैया यादव, हेमलता सिदार, अभिषेक सोनी, भवानी गोपाल, आशीष शर्मा, संतोष साहू एवं संदीप सारथी सहित संस्कार भारती के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को चित्रकला की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनकी कला प्रतिभा को नई दिशा और पहचान मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.