*कटाई पाली में कैरियर गाइडेंस का कार्यक्रम संपन्न*



रायगढ़ जिले अंतर्गत धर्मजयगढ़ विकासखंड के ग्राम कटाईपाली सी में RKVS कोरबा टीम के द्वारा कक्षा दसवीं, 11वीं और 12 वी के छात्रों को उनके करियर के बारे में विस्तार से बताया गया ।
*बच्चों के द्वारा कैरियर मार्गदर्शक टीम का आत्मीय स्वागत*
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// इससे पहले कोरबा जिला से पहुंचे RKVS टीम का बच्चों एवं आयोजकों द्वारा विद्यालय के मुख्य द्वार के पास से गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत कर बच्चों के द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए शिक्षक कक्ष तक ले जाया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच श्री भोलेश्वर राठिया एवं ग्राम प्रमुख मान सिंह राठिया तथा ग्राम सियानों के द्वारा मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर दीपक प्रज्जवलन कर, श्री फल तोड़कर किया गया ।
कोरबा जिला से आए हुए मार्गदर्शक शिक्षकों में सर्वप्रथम रामलाल राठिया (खुंटाकुड़ा) ने कक्षा दसवीं के बाद रुचि पूर्ण विषय चयन करने और गोल के अनुसार रास्ता तय करने विचार साझा किया।
इसी तरह रामलाल कंवर (पीड़िया) ने कक्षा दसवीं के बाद आईटीआई और पॉलिटेक्निक जैसे कम समय के कोर्स में डिप्लोमा हासिल कर अपने जीवन को सुखमय बनाने विषय पर टिप्स दिया ।
आगे सागर सिंह राठिया ने बताया कि कक्षा 12वीं कृषि संकाय के बाद PAT की परीक्षा में चयनित होकर बीएससी कृषि करने के बाद ग्राम सेवक, कृषि वैज्ञानिक, वन विभाग और उद्यान विभाग में नौकरी प्राप्त कैसे करें विचार व्यक्त किया ।

इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए दुबराज सिंह राठिया ने बताया कि विज्ञान विषय PCB में अध्ययन कर नीट परीक्षा में क्वालीफाई कर मेडिकल कालेज में अध्ययन कर MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS और वेटनरी की डिग्री ले सकते हैं और चिकित्सा क्षेत्र में जीविका चुन सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि परिस्थिति वश इन क्षेत्रों में नहीं पहुंचे तो BSc पैरामेडिकल जैसे बी फार्मा., बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, बेचलर आफ फिजियोथेरेपी एवं BSc radiology, BSc Nursing के बाद NORCT टेस्ट देकर नर्सिंग स्टाफ के क्षेत्र में कैरियर चुन सकते हैं ।
उन्होंने आगे बताया कि PCM के विद्यार्थी JEE ADVANCE/MAIN परीक्षा पास करने के बाद IIT/NIT में प्रवेश लेकर चार वर्षीय कोर्स B Tech. कम्प्यूटर साइंस, सिविल, इलेक्ट्रिकल, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस AI और इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग जैसे ब्रांच लेकर इंजीनियर बन सकते हैं। यहीं नहीं NDA में चयनित होकर आर्मी/नेवी/एयरफोर्स में शानदार नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। गणित विषय के विद्यार्थी IMU/CET की परीक्षा पास कर BSc नाटिकल साइंस/मरीन इंजीनियरिंग की डिग्री के बाद नेवी मर्चेंट में जीविका चुन सकते हैं।

श्री राठिया ने बताया कि साइंस के विद्यार्थी CUET/NEST इंट्रेंस टेस्ट के बाद इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए NISER/ IISER में BSc+MSc कर रिसर्च कर सकते हैं और वैज्ञानिक तक बन सकते हैं। यदि परंपरागत कोर्स में जाना चाहते हैं तो CUET परीक्षा के माध्यम से BSc/B ed के बाद MSc कर शिक्षा एवं उच्च शिक्षा में कैरियर चुन सकते हैं।
कैरियर गाइडेंस में अब करमसिंह राठिया की बारी थी जिसमें उन्होंने कला संकाय के विषय और इस क्षेत्र में शिक्षक, व्याख्याता, प्रोफेसर, PSC, UPSC के क्षेत्र में अधिकारी बन जीविका अपनाने की बातें साझा किया।
श्री यादनसिंह राठिया ने कामर्स विषय में व्याख्याता, प्रोफेसर और CA चार्टर्ड एकाउंटेंट बनकर लाभ कमाने की बात कही ।
मार्गदर्शन के अंत में मनमोहन सिंह राठिया ने SSC स्टाफ सलेक्शन कमेटी के द्वारा Bवर्ग,Cवर्ग और Dवर्ग के क्षेत्र में कैसे नौकरी प्राप्त करें विषय पर टिप्स दिया ।
*सरपंच ने आगंतुकों और बच्चों के लिए स्वादिष्ट भोजन कराकर दिल जीता*
ग्राम पंचायत कटाईपाली सी के युवा सरपंच श्री भोलेश्वर राठिया के द्वारा सभी मार्गदर्शक शिक्षकों, ग्रामीणों और बच्चों के लिए स्वादिष्ट भोजन, ठंडा पानी की व्यवस्था की गई थी जो तारीफ ए काबिल थी ।
*कैरियर मार्गदर्शन घायल को संजीवनी के समान*
कार्यक्रम का अंत में आभार व्यक्त करते हुए श्री भोलेश्वर राठिया ने RKVS कोरबा टीम को हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसा जनसेवा करना व ग्रामीण बच्चों को कैरियर के बारे में नि: शुल्क टिप्स देना घायल व्यक्ति को संजीवनी देने के समान है। उन्होंने आगे बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन के पीछे रहस्य यह कि परिस्थिति वश मैं 8वीं पास हूं पर मैं गांव के बच्चों को शिक्षा के उच्चतम स्तर तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री दुबराज सिंह कंवर ने शायराना अंदाज में किया और बच्चों को कैरियर गाइडेंस में अंत तक जोड़ें रखा ।
इस कार्यक्रम में सुकुल खूंटे उपसरपंच, बिंदेश्वर सिंह पंच, बीरबल सिंह पंच, गुजराज सिंह पंच, दिगम्बरसिंह राठिया प्रबंधक, यादराम डनसेना, रेवालाल, हरिमा महंत तथा प्राथ./माध्य. विद्यालय के रसोइया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।


