भाजपा संगठन में बढ़ा कमला बरेठ का कद: जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**//कोरबा। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए वरिष्ठ भाजपा श्रीमती कमला बरेठ को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से की गई है। वहीं बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी अनिल केशरवानी तथा सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला के अनुमोदन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर कमला बरेठ को यह अहम दायित्व सौंपा गया है।
भाजपा संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्रीमती कमला बरेठ अपने संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय और सक्रिय कार्यशैली के माध्यम से पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिला कार्यकर्ताओं सहित युवाओं को संगठन से जोड़ने में उनकी भूमिका प्रभावी मानी जा रही है।
कमला बरेठ लंबे समय से भाजपा संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही हैं। पार्टी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पहचान बनी हुई है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासन और सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने श्रीमती कमला बरेठ को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से क्षेत्र में भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में नई ऊर्जा का संचार होगा।
भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी लगातार समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का कार्य कर रही है। कमला बरेठ की नियुक्ति को भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में संगठन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।


