August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जितेन्द्र सिंह राजपूत को मिली बड़ी जिम्मेदारी: कोरबा जिला अध्यक्ष बने, पत्रकार हितों की लड़ाई को मिलेगा नया नेतृत्व

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**  कोरबा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन (इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, नई दिल्ली से संबद्ध) द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए राज्यभर में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में कोरबा जिले के सक्रिय और अनुभवी पत्रकार जितेन्द्र सिंह राजपूत को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे जिले में पत्रकार संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
यूनियन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, महासमुंद जिले के पिथौरा से कुलवंत सिंह खनूजा को प्रदेश उपाध्यक्ष, भिलाई के शुभम शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा कोरबा के जितेन्द्र सिंह राजपूत को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे, प्रदेश संयोजक सतीश बौद्ध, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीर सिंह बंदेशा, राष्ट्रीय सचिव शिवशंकर सोनपिपरे और प्रदेश महामंत्री कुलवंत सिंह सलूजा की सहमति से की गई हैं।
विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि कोरबा जिला अध्यक्ष के रूप में जितेन्द्र सिंह राजपूत की नियुक्ति यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. निर्मल शर्मा की अनुशंसा पर की गई है, जो उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को दर्शाता है।
प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र जारी करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को निर्देशित किया है कि वे शीघ्र ही अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन कर उसे प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करें, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जा सके।
जैसे ही जितेन्द्र सिंह राजपूत के जिला अध्यक्ष बनने की घोषणा हुई, कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों में पत्रकारों और विभिन्न सामाजिक संगठनों में उत्साह का माहौल देखा गया। कई संगठनों और वरिष्ठ पत्रकारों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होगी।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन को सक्रिय, संगठित और प्रभावी बनाने के साथ-साथ समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारियों को भी पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि “पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, और उनकी आवाज को मजबूत करना हमारा कर्तव्य है। हम सभी पत्रकार साथियों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं का समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करेंगे।”
इस नियुक्ति से कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को एक नई दिशा और मजबूत नेतृत्व मिलने की उम्मीद है, जो आने वाले समय में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.