December 22, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की छवि धूमिल करने की साजिश: भाजपा ने फर्जी वीडियो वायरल करने वालों पर दर्ज कराई FIR

 

‘भूपेश है तो भरोसा’ पेज से फैलाया जा रहा भ्रामक प्रचार – भाजपा
कांग्रेस मुद्दाविहीन होकर वीडियो एडिटिंग के सहारे भ्रम फैलाने पर उतर आई – भाजपा
मुख्यमंत्री के भाषण से छेड़छाड़ कर जनता को गुमराह करने का गंभीर आरोप
भाजपा ने दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सार्वजनिक संबोधन के वीडियो से छेड़छाड़ एवं एडिट कर उनकी छवि धूमिल करने के गंभीर मामले में भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए एफ.आई.आर. दर्ज कराई है। भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर शहर श्री रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर पहुँचा और पूरे मामले की विधिवत शिकायत दर्ज कराई।
मुख्यमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़ कर किया गया वायरल
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 02 दिसंबर 2025 को रायगढ़ जिले के बोईरदादर में आयोजित जिलास्तरीय वार्षिक सामाजिक सम्मेलन एवं सामाजिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने जनता और किसानों को संबोधित करते हुए कहा था कि—
“आने वाले समय में यदि आदिवासी समाज के बेटे-बेटियाँ अपना कोई उद्योग-धंधा शुरू करते हैं, तो उन्हें एक रुपये एकड़ में भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।”

 

 

भाजपा का आरोप है कि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की निवासी मनीषा गोंड़ द्वारा अपने फेसबुक आई.डी. के माध्यम से मुख्यमंत्री के इस भाषण के वीडियो को जानबूझकर गलत तथ्यों के साथ जोड़कर, तोड़-मरोड़कर और एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इसका उद्देश्य केवल मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करना और जनता में भ्रम फैलाना था।
‘भूपेश है तो भरोसा’ पेज से भी फैलाया गया भ्रामक वीडियो
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि इसी प्रकार ‘भूपेश है तो भरोसा’ नामक फेसबुक पेज से भी उक्त वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर वायरल किया गया। इन दोनों वीडियो के वायरल होने से छत्तीसगढ़ की जनता, किसान और विशेष रूप से आदिवासी समाज में भारी आक्रोश और असंतोष व्याप्त है। लोगों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुँची है।
भाजपा ने आशंका जताई है कि मुख्यमंत्री श्री साय की छवि को नुकसान पहुंचाने के पीछे प्रदेश की विपक्षी राजनीतिक पार्टियों की सुनियोजित साजिश हो सकती है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
आईटी एक्ट और भारतीय सुरक्षा संहिता के तहत अपराध दर्ज करने की मांग
भाजपा ने स्पष्ट रूप से कहा कि मनीषा गोंड़ और ‘भूपेश है तो भरोसा’ फेसबुक पेज के आई.डी. होल्डर द्वारा किया गया यह कृत्य न केवल नैतिक रूप से घोर आपत्तिजनक है, बल्कि यह भारतीय सुरक्षा संहिता एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गंभीर आपराधिक कृत्य भी है।
भाजपा ने मांग की है कि—
दोनों आरोपियों के विरुद्ध तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया जाए
इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए
पूरे मामले की गहन और निष्पक्ष जांच हो
कांग्रेस मुद्दाविहीन होकर निम्नस्तरीय राजनीति कर रही – रमेश ठाकुर
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर ने कहा—
“मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के वीडियो से छेड़छाड़ कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तेज़ी से विकास के पथ पर अग्रसर है, जो कांग्रेस को रास नहीं आ रहा। इसी हताशा में कांग्रेस अब निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह फर्जी वीडियो और भ्रामक प्रचार का सहारा ले रही है।
भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस शिकायत के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
श्री रमेश ठाकुर – जिलाध्यक्ष, रायपुर शहर
श्री बृजेश पांडेय – प्रदेश संयोजक, विधि प्रकोष्ठ
श्री अमित चिमनानी – प्रदेश प्रवक्ता
श्रीमती शताब्दी पांडेय
डॉ. किरण बघेल
श्री रिसिराज पिठवा
श्री अंजनेश शुक्ला
श्री अमित मैशरी – जिला महामंत्री
श्री गुंजन प्रजापति
श्री सत्यम दुवा – जिला उपाध्यक्ष
श्री अकबर अली, श्री नवीन शर्मा
श्री शिवजलम दुबे – जिला प्रवक्ता
श्री पुष्पेन्द्र उपाध्याय, श्री राजकुमार राठी, श्री अर्पित सूर्यवंशी
श्रीमती वंदना राठौर, श्री वासु शर्मा, श्री रविन्द्र सिंह
सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.