February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ग्राम ढेगुर में क्रिकेट प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आगाज़, जनपद अध्यक्ष बिजमोती राठिया ने की बैटिंग, जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया ने की पहली बॉलिंग

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/कोरबा विकासखंड अंतर्गत ग्राम ढेगुर में आयोजित भव्य ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल प्रेम, उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में कोरबा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों की अनेक टीमों ने भाग लेने हेतु पंजीयन कराया है, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह का माहौल बना हुआ है।

 

 

क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपद पंचायत कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती अभिमन्यु राठिया एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया के करकमलों से हुआ। आयोजन की शुरुआत ग्राम के आराध्य देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात जनपद अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती राठिया ने स्वयं मैदान में उतरकर प्रथम बैटिंग कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, वहीं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया ने प्रथम गेंद डालकर बॉलिंग की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

 

 

 

ग्रामीण युवाओं के लिए खेल बना प्रेरणा
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ युवाओं को नशे एवं गलत प्रवृत्तियों से दूर रखते हुए सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं। खेल से न केवल शारीरिक एवं मानसिक मजबूती आती है, बल्कि अनुशासन, परिश्रम, संघर्ष और टीम भावना जैसे गुणों का भी विकास होता है। उन्होंने आयोजन समिति को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर कराने की अपील की।
खेल से बनेगा उज्ज्वल भविष्य
अतिथियों ने कहा कि आज गांवों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल उन्हें उचित मंच और मार्गदर्शन देने की। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र के युवा खिलाड़ी आगे चलकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं।
इन प्रमुख जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
शुभारंभ अवसर पर प्रमुख रूप से—
श्रीमती रेणुका राठिया — जिला पंचायत सदस्य
श्रीमती बिजमोती अभिमन्यु राठिया — जनपद पंचायत अध्यक्ष, कोरबा
श्री हेमलाल झारिया — भाजपा कुदमुरा मंडल पूर्व महामंत्री
श्री बैलेंदर — जनपद सदस्य
श्री मानसिंह राठिया — सरपंच प्रतिनिधि
श्री गेवराज कंवर — सरपंच, केरवा
श्री आत्माराम — ग्राम पटेल
श्री रामायण राठिया — पूर्व जनपद सदस्य
श्री अजय राठिया — ग्राम पंचायत सरपंच
ग्राम पंचायत के उपसरपंच
सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन, युवा खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
खेल, अनुशासन और एकता का संदेश
यह प्रतियोगिता केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को आपसी भाईचारा, अनुशासन, समर्पण और मेहनत का संदेश भी देती है। ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएँ गांवों में सामाजिक समरसता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बन रही हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.