February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बीजेपी युवा मोर्चा का भव्य दौरा कार्यक्रम— 11 फरवरी को पाली-तानाखार विधानसभा में ‘युवा जोहार’ अभियान, वैभव शर्मा करेंगे युवाओं से सीधा संवाद

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला कोरबा द्वारा युवाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को सीधे सुनने और राष्ट्रनिर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 11 फरवरी 2026 को पाली–तानाखार विधानसभा क्षेत्र में भव्य ‘युवा जोहार’ दौरा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा विभिन्न मंडलों में पहुंचकर युवाओं से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत मंडल पोड़ी उपरोड़ा (स्थान – अमगांव) में दोपहर 12 बजे होगी। इसके पश्चात मंडल चोटिया (स्थान – चोटिया) में दोपहर 2 बजे युवाओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मंडल सिरमिना (स्थान – कोरबा) में दोपहर 4 बजे युवाओं से मुलाकात एवं संवाद किया जाएगा। दिनभर के दौरे के उपरांत प्रति विश्राम प्रसन्न स्टार हाउस में निर्धारित किया गया है।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा ने कहा कि “युवा जोहार” अभियान का उद्देश्य संगठन और युवाओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, युवाओं की समस्याओं को समझना तथा उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़कर राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने समस्त युवा साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
इस दौरा कार्यक्रम के दौरान युवाओं के साथ विचार-विमर्श, संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनसेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.