February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महिलाओं की शक्ति से विकसित भारत की दिशा— कोरबा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य महिला संवाद, सरला कोसरिया सहित दिग्गज नेता होंगे शामिल

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**कोरबा  प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर एक भव्य एवं प्रभावशाली महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी की अध्यक्षता में संपन्न होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्रीय बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए किए गए प्रावधानों को सरल और प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचाना तथा संवाद के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की सार्थक जानकारी देना है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला आयोग सदस्य छत्तीसगढ़ श्रीमती सरला कोसरिया रहेंगी। वे केंद्रीय बजट में महिलाओं के उत्थान, स्वरोजगार के अवसरों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता से जुड़े प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगी। उनके मार्गदर्शन से मातृशक्ति को योजनाओं के वास्तविक लाभ और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की स्पष्ट जानकारी मिलेगी।
कार्यक्रम में सुश्री सरोज पांडेय (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा), श्री लखनलाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), श्रीमती विभा अवस्थी (प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा छत्तीसगढ़), श्री प्रेमचंद पटेल (विधायक कटघोरा), सुश्री ऋतु चौरसिया (प्रदेश मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़), श्रीमती संजू देवी राजपूत (महापौर कोरबा), श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल (जिला पंचायत उपाध्यक्ष, कोरबा), श्रीमती पद्मिनी देवांगन (नगर पालिका अध्यक्ष, छुरीकला) एवं श्रीमती सोनी कुमारी झा (नगर पालिका अध्यक्ष, बाकीमोगरा) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इन सभी वरिष्ठ नेताओं के विचार और मार्गदर्शन से कार्यक्रम और अधिक प्रभावशाली तथा प्रेरणादायी बनेगा।
यह कार्यक्रम 12 फरवरी 2026, गुरुवार, सुबह 10:00 बजे, मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय बजट में निहित जनकल्याणकारी योजनाओं पर संवाद, प्रश्नोत्तर सत्र तथा महिला सशक्तिकरण को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हेतु भावी कार्ययोजना पर गंभीर विमर्श किया जाएगा।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार ने जिले की समस्त मातृशक्ति से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को बजट की सटीक जानकारी देकर उन्हें योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिलाने की दिशा में एक सशक्त और निर्णायक पहल सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.