February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“एक राष्ट्र–एक चुनाव” से बचेगा समय, धन और संसाधन: दंतेवाड़ा महाविद्यालय में विधायक चैतराम अटामी व भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने किया छात्रों से संवाद

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/ राहुल  दंतेवाड़ा
शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितालंका दंतेवाड़ा के प्रांगण में “एक राष्ट्र–एक चुनाव” विषय पर छात्र-छात्राओं के साथ व्यापक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधानसभा के विधायक श्री चैतराम अटामी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता ने विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए इस विषय के महत्व, आवश्यकता और देशहित में इसके लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

 

“एक राष्ट्र–एक चुनाव” राष्ट्रहित में क्रांतिकारी कदम — विधायक चैतराम अटामी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री चैतराम अटामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश में “एक राष्ट्र–एक चुनाव” की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि देश में हर वर्ष किसी न किसी प्रकार के चुनाव होते रहते हैं, जिससे सरकारी मशीनरी, समय और धन का भारी अपव्यय होता है, जो राष्ट्र विकास की गति को बाधित करता है।
उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है, आचार संहिता लागू हो जाती है और विकास कार्य ठप पड़ जाते हैं। ऐसे में यदि देश में एक साथ चुनाव होंगे, तो इससे न केवल प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि देश के संसाधनों का समुचित उपयोग भी हो सकेगा।
विधायक श्री अटामी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निकाय चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक राष्ट्र–एक चुनाव” के विचार को व्यवहार में उतारते हुए नगर पालिका एवं पंचायत चुनाव एक साथ कराकर छत्तीसगढ़ ने देश को दिशा दिखाई है।
जनता, चुनाव आयोग और सरकारी खजाने को होगा सीधा लाभ — संतोष गुप्ता
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता ने कहा कि “एक राष्ट्र–एक चुनाव” का लाभ सीधे तौर पर देश की जनता, चुनाव आयोग, केंद्र और राज्य सरकारों तथा सरकारी खजाने को होगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब देश को चुनाव सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि देश में यदि किसी ने साहसिक फैसले लेने का माद्दा दिखाया है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने शिक्षा नीति में सुधार, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार, देश की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा को मजबूत करने, तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करने एवं 500 वर्षों पुराने विवाद को सर्वसम्मति से सुलझाने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। ऐसे में “एक राष्ट्र–एक चुनाव” का सपना भी निश्चित रूप से साकार होगा।
उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से देश का समय, धन और प्रशासनिक ऊर्जा बचेगी, जिसे राष्ट्र निर्माण एवं विकास योजनाओं में लगाया जा सकेगा। इससे भारत अपने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर और तेज़ी से अग्रसर होगा।
आचार संहिता से रुक जाते हैं विकास कार्य — राहुल असरानी
कार्यक्रम के जिला संयोजक श्री राहुल असरानी ने कहा कि “एक राष्ट्र–एक चुनाव” व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में लिया गया एक परिवर्तनकारी निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हर वर्ष किसी न किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं, जिससे बार-बार आचार संहिता लागू होती है और विकास कार्य रुक जाते हैं, जिसका सीधा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि 1967 तक देश में एक साथ चुनाव की परंपरा थी, लेकिन बाद में विभिन्न कारणों से यह व्यवस्था टूट गई। यदि फिर से एक साथ चुनाव की प्रक्रिया लागू होती है, तो सुरक्षा व्यवस्था, चुनावी तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्था में होने वाला खर्च बचेगा, जिसे जनकल्याणकारी योजनाओं में लगाया जा सकेगा।

 

 

कार्यक्रम का संचालन एवं प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र ठाकुर ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मंडावी
जिला उपाध्यक्ष पिंटू उईके
मुकेश शर्मा
नगर पालिका अध्यक्ष, दंतेवाड़ा श्रीमती पायल गुप्ता
मंडल अध्यक्ष दंतेवाड़ा जय भंसाली
मंडल महामंत्री गीदम लोकेंद्र ठाकुर
मंडल उपाध्यक्ष दंतेवाड़ा लक्ष्मी यादव
डे नारायण
पार्षद विनोद साहू
राजेश बोरबन, रवि भदौरिया, भूपेंद्र निर्मलकर
मंडल कोषाध्यक्ष दंतेवाड़ा गौतम भाठी
युवा मोर्चा मंडल महामंत्री दंतेवाड़ा निखिल नाग
शिव प्रताप, गौरव भवानी, मनीष देवांगन
डिवीन थामस, मणि
साथ ही भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा, मंडल व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.