शिक्षक, कला और साहित्य का त्रिवेणी संगम — टीकाराम ‘हसमुख’ का हुआ भव्य सम्मान


जांजगीर-चांपा। शिक्षक कला साहित्य अकादमी के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस” के मार्गदर्शन में जिला जांजगीर-चांपा द्वारा शिक्षा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन, जाज्वल्यदेव की पावन धरा पर किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश सलाहकार टीकाराम सारथी “हसमुख” ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि —

👉 “मन एक ओर स्वार्थ जैसे मनोविकारों से ग्रसित होता है, वहीं आत्मा शुद्ध विचारों का अनुपम संग्रह होती है। जिस प्रकार गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी में पवित्र संगम होता है, उसी प्रकार शिक्षक, कला और साहित्य अकादमी में ज्ञान, सृजनशीलता और प्रेरणा का संगम देखने को मिलता है।”
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहीं श्रीमती हेमलता शर्मा (सहायक जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा) एवं श्रीमती ऋषिकांता राठौर (विकास खंड श्रोत समन्वयक, नवागढ़)। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में प्रदेश सलाहकार प्रमोद कुमार आदित्य, प्रदेश महासचिव डॉ. बोधीराम साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष जगन्नाथ देवांगन, प्रदेश संगठन मंत्री राधेश्याम कंवर, जिलाध्यक्ष विजय कुमार प्रधान, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती बुधनी अजय तथा डॉ. रजनी पटेल (प्राचार्य सुखदा) विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर टीकाराम सारथी “हसमुख” का सम्मान किया गया। “हसमुख” ने मंच पर सुमधुर छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।
यह उल्लेखनीय है कि टीकाराम सारथी “हसमुख” छत्तीसगढ़ी गीत और नृत्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। वह पारंपरिक मृदंगम (पखावज) वादन के कुशल कलाकार हैं और कला व समाज सेवा के क्षेत्र में प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर कई विशिष्ट सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिक्षकगण शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से चमेली साहू, वंदना रेखा पात्रे, संयोगिता रात्रे, रामविलास डाहरे, जयंती दुबे, रमेश कारकेल, पार्वती खूंटे, रुक्मणी राठौर, चन्द्रकिरण सोनी, अमृतलाल साहू, भारत माता खटकर, जय साहू, योगेश्वरी तम्बोली, लक्ष्मीनारायण क्षत्रिय, लखेश्वर रात्रे, रामेश्वर आदित्य, सरोज सिंह, दीपक कुमार मनहर, मदनलाल तोमर, मनोज प्रधान, विनिता प्रधान, उत्तर कुमार आजाद, नमिता गोपाल, संतोष साहू, सरोज बंजारे, योगेश्वर साहू, जगदीश पटेल, दिलीप यादव, राम अवतार पटेल, जागेश्वर कंवर, श्याम कुमार कमल, रोहनी कंवर, प्रतिभा सुल्तान, उर्मिला पैंकरा, मधु कारकेल, विदेश राजेश, रेखा पात्रे, अरुण देवांगन, विक्रम टंडन, जगजीवन जांगड़े, संगीता लूथर एवं क्षमा साव सहित अनेक गणमान्य शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता, संस्कृति और सम्मान की भावना से ओतप्रोत रहा।

