August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

तिवारता में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, रावण दहन कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

1 min read

तिवारता, कोरबा।विजयादशमी के पावन पर्व पर ग्राम तिवारता में पारंपरिक हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के बीच दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पूरे ग्राम में इस आयोजन को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा और शाम होते ही मैदान में श्रद्धालुओं व ग्रामीणों का विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा।


कार्यक्रम में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर मुस्कान साहू और मन कुरैशी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। पारंपरिक गीत-संगीत, भक्ति भाव और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से पूरे आयोजन स्थल में उत्साह का वातावरण छा गया।
रावण दहन के दौरान जैसे ही पुतले में अग्नि प्रज्वलित हुई, आसमान जय श्रीराम के उद्घोषों और आतिशबाज़ी की चमक से गूंज उठा। श्रद्धालु और ग्रामीण इस क्षण को कैमरों में कैद करते नज़र आए। बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
ग्राम पंचायत तिवारता एवं स्थानीय सामाजिक संगठनों के सहयोग से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। आयोजन में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की गई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.