February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राम लखनपुर में दशहरा उत्सव की धूम, रावण दहन कार्यक्रम में उमड़ा अपार जनसमूह

राम लखनपुर, कोरबा।विजयादशमी के पावन अवसर पर ग्राम राम लखनपुर में दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के माहौल में संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम के उद्घोषों से वातावरण गुंजायमान रहा और रावण दहन के क्षण ने उपस्थित जनसमूह को रोमांचित कर दिया।


कार्यक्रम में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर ग्रामवासियों और स्थानीय युवाओं ने पारंपरिक ढंग से आत्मीय स्वागत किया। मंच पर उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में रवि राजा फिल्म, पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य सरस्वती जी डिक्सेना, सरपंच प्रभा नागवंशी, लक्ष्मण डिक्सेना, मनोज विक्की श्रीवास, अजय यादव, विष्णु यादव, गंगा पटेल, राम सिंह, रिखि यादव, उप सरपंच भवानी गोपाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रावण दहन से पहले भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी की झांकियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। जैसे ही रावण के विशालकाय पुतले में अग्नि प्रज्वलित हुई, पूरा मैदान जयघोषों और आतिशबाज़ी की रोशनी से जगमगा उठा। श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों की भारी भीड़ ने इस पल को ऐतिहासिक बना दिया।
इस आयोजन की सफलता में ग्राम पंचायत, स्थानीय सामाजिक संगठनों और युवाओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था की गई, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव और भक्ति का रंग गहराता चला गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.