August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड क्रमांक 16 में बनेगा बहुउद्देश्यीय सामुदायिक भवन — नगरपालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल व पार्षद धनसिंग नाग ने किया भूमिपूजन

1 min read

 

दंतेवाड़ा/बचेली।
  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****/    नगर पालिका बचेली क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 में आज बहुउद्देश्यीय सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल एवं वार्ड पार्षद धनसिंग नाग ने पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में वार्डवासी, भाजपा मंडल मंत्री दिव्यो दुर्गा, बसंत खुरा, अनिल खुरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

शासन द्वारा पार्षदों को प्रति वर्ष ₹4 लाख 50 हजार की पार्षद निधि प्रदान की जाती है, जिसके अंतर्गत पार्षद धनसिंग नाग ने वार्डवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए सामुदायिक भवन निर्माण की पहल की है। जिस स्थान पर अब भवन का निर्माण होना है, वहां अब तक टीन-तिरपाल डालकर गणेश पूजा व अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर वार्डवासियों ने पार्षद धनसिंग नाग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
वार्डवासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत से नगर पालिका बने 36 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी पार्षद ने इस मांग पर ध्यान नहीं दिया था। जबकि पार्षद धनसिंग नाग ने मात्र छह माह में इस पुरानी मांग को पूरा कर मिसाल पेश की है। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, नाली, राशन कार्ड व वोटर कार्ड जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए हमेशा सक्रिय रहते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान किया है, जिसके चलते उन्हें लगातार चौथी बार वार्ड पार्षद चुना गया है।
धनसिंग नाग की पत्नी श्रीमती विलासिनी नाग भी वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद हैं। वे अपने पार्षद निधि से पुराने मार्केट क्षेत्र (अजित घर के समीप) में शेड निर्माण के लिए प्रयासरत हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा मिलेगी।
सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और सभी ने नगरपालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल एवं पार्षद धनसिंग नाग को साधुवाद दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.