बारिश की संभावना के कारण नवरात्रि जागरण-जसगीत संध्या स्थगित


कोरबा, निहारिका।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी द्वारा शनिवार 04 मई को आयोजित होने वाला भव्य जागरण एवं जसगीत संध्या कार्यक्रम शाम को बारिश की संभावना के चलते स्थगित कर दिया गया है।
समिति के अध्यक्ष विवेक पांडे ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा बारिश की चेतावनी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखने हेतु यह निर्णय लिया गया है।

