प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश को देश के नव-निर्माण के संकल्प के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का प्रामाणिक दस्तावेज : देव
1 min read
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा : अब हम सबको संकल्प लेना होगा कि अपने घर स्वदेशी सामान ही लाएंगे जो भारत को सशक्त अर्थ-व्यवस्था बनाने की बुनियाद भी सिद्ध होगा
त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश को देश के नव-निर्माण के संकल्प के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का प्रामाणिक दस्तावेज बताया है। श्री देव ने कहा कि अब तक के सबसे बड़े कर-सुधारों में से जीएसटी में हुए कर-सुधार से आम आदमी के जीवन में अहम और सकारात्मक बदलाव आना तय है। केन्द्र सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से आम आदमी की बचत बढ़ेगी और 6 लाख करोड़ रुपए की खपत बढ़ेगी और आम आदमी के जीवन-स्तर व देश के आर्थिक परिदृश्य में क्रांतिकारी मजबूती आएगी। श्री देव ने नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधारों की दिशा में केंन्द्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि जीएसटी की विभिन्न स्लैब दरों में कटौती के निर्णय से भारत की अर्थ-व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार आएगा।
