August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मां सर्वमंगला मंदिर में नवरात्रि की धूम: विदेशों से भी भक्त कटवा रहे मनोकामना ज्योति कलश, अब तक 7,500 से अधिक रसीदें बिकीं

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/  कोरबा, 19 सितम्बर। आदिशक्ति मां जगदंबा की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 22 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। नवरात्रि को लेकर प्रदेशभर के मंदिरों में तैयारियाँ जोरों पर हैं। कोरबा जिले की प्रथम आराध्य देवी मां सर्वमंगला के दरबार में भी नवरात्रि की तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई हैं।
हरदेव नदी के किनारे स्थित यह ऐतिहासिक मंदिर लगभग 124 वर्ष पुराना है और श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि मां सर्वमंगला के दरबार में मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। इसी वजह से नवरात्रि के दौरान न केवल कोरबा और छत्तीसगढ़ बल्कि देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुँचते हैं।
मनोकामना ज्योति कलश की रसीद कटनी शुरू
नवरात्र पर्व को लेकर मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश जलवाने की परंपरा है। इस वर्ष भी इसकी रसीद कटनी शुरू हो चुकी है। मंदिर के पुजारी मयंक पांडे ने बताया कि अब तक तेल ज्योति कलश के लिए 3,500 और घृत ज्योति कलश के लिए 4,000 रसीदें कट चुकी हैं। इनमें एक रसीद नीदरलैंड और एक अमेरिका से भक्तों द्वारा कटवाई गई है, जिससे स्पष्ट होता है कि मां सर्वमंगला के प्रति श्रद्धा की गूंज विदेशों तक फैली हुई है।
हर साल जलते हैं हजारों कलश
मंदिर समिति के अनुसार, प्रत्येक वर्ष नवरात्रि में लगभग 10,000 से अधिक मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाते हैं। इन कलशों को जलाने के पीछे श्रद्धालुओं का विश्वास है कि उनकी हर मनोकामना मां सर्वमंगला अवश्य पूरी करती हैं।
लाखों की संख्या में जुटते हैं श्रद्धालु
नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भर जाता है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुँचते हैं और नौ दिनों तक माता रानी के भजनों, जसगीत और पूजा-अर्चना का माहौल पूरे नगर को भक्तिमय बना देता है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.