December 8, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नगर पालिका दंतेवाड़ा ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, जनप्रतिनिधि भी पहुँचे हालचाल जानने

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ***/  दंतेवाड़ा, 2 सितंबर 2025। हाल ही में आई भीषण वर्षा और बाढ़ ने दंतेवाड़ा नगर के कई परिवारों को प्रभावित किया है। इस आपदा की घड़ी में नगर पालिका दंतेवाड़ा ने त्वरित राहत कार्य करते हुए बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक सामग्री वितरित की।

राहत सामग्री किट से मिली बड़ी मदद

नगर पालिका द्वारा तैयार की गई राहत सामग्री किट में गद्दा, तकिया, बेडशीट, बर्तन, चटाई और मच्छरदानी शामिल थे। यह किट विशेष रूप से प्रभावित परिवारों की तत्काल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वितरित की गई।

 

जनप्रतिनिधि बने संबल

विधायक श्री चैतराम अटामी स्वयं मौके पर पहुँचे और नगरवासियों की पीड़ा को सुना। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता भी राहत सामग्री वितरण स्थल पर मौजूद रहीं। उन्होंने प्रभावित नागरिकों से कहा – “आप सभी नगरवासी मेरे परिवारजन हैं। इस संकट की घड़ी में मैं और नगर पालिका का प्रत्येक सदस्य आपके साथ खड़ा है। हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।”

 

उपाध्यक्ष का आश्वासन

नगर पालिका उपाध्यक्ष गुप्त कैलाश मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद का यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी सभी प्रभावितों को समय पर सहयोग और सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

पीड़ितों को संबल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका की इस पहल ने उन्हें राहत और संबल दिया है। आपदा के समय गद्दा, चटाई और मच्छरदानी जैसी बुनियादी चीजें मिलना उनके लिए बड़ी सहूलियत लेकर आया है।

नगर पालिका दंतेवाड़ा की यह पहल न केवल प्रशासनिक सक्रियता का उदाहरण है बल्कि नगरवासियों के लिए संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को भी प्रदर्शित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.