February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

संकट की घड़ी में भाजपा कार्यकर्ता बने सहारा, कांग्रेस कर रही बाढ़ पीड़ितों पर राजनीति : संतोष गुप्ता

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ***/  दंतेवाड़ा। बस्तर संभाग में हुई भीषण वर्षा और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा में जहां शासन-प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता राहत व बचाव कार्यों में जुटे हैं, वहीं कांग्रेस राजनीति करने में व्यस्त है। यह आरोप भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज हताशा और निराशा में बाढ़ जैसी आपदा को भी राजनीतिक अवसर में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय

श्री गुप्ता ने बताया कि दंतेवाड़ा और बस्तर के कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होते ही भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पीड़ितों की मदद में जुट गए। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत केंद्रों तक पहुँचाया गया। प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने स्वयं रायपुर से आकर दंतेवाड़ा में पीड़ितों से मुलाकात की और बचाव कार्यों की समीक्षा की। भाजपा विधायक चैतराम अटामी समेत जनप्रतिनिधि लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों को सहयोग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री का सतत मार्गदर्शन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर होने के बावजूद लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे और राहत कार्यों की गति तेज करने प्रशासन को निर्देश दे रहे थे। राहत शिविरों में भोजन, कपड़े, कंबल और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था प्रशासन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर सुनिश्चित की।

कांग्रेस पर आरोप

संतोष गुप्ता ने कहा कि इस पूरी आपदा के दौरान कांग्रेस कहीं नजर नहीं आई। बाढ़ के पाँच दिन बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दंतेवाड़ा पहुँचे। बस्तर से ही होने के बावजूद उन्होंने न तो समय रहते पीड़ितों से मुलाकात की, न ही अपने कार्यकर्ताओं को राहत कार्य में सक्रिय किया। इसके विपरीत, वे प्रशासन द्वारा दी जा रही सहयोग राशि और राहत सामग्री पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। श्री गुप्ता ने इसे कांग्रेस की ओछी राजनीति करार दिया।

प्रशासन की त्वरित सहायता

शासन-प्रशासन द्वारा अब तक बाढ़ पीड़ितों को 1 लाख 20 हजार रुपये मकान क्षति सहायता, बर्तन, कपड़े, कंबल व राशन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही अब तक 1 करोड़ 92 लाख रुपये की राशि सीधे पीड़ितों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।

“कांग्रेस हताश, भाजपा सेवा भाव में”

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी जैसी विकट परिस्थिति में भी विपक्ष में रहते हुए हर संभव सेवा की थी। आज बाढ़ की इस घड़ी में भी भाजपा पीड़ितों के साथ खड़ी है। दूसरी ओर, कांग्रेस के पास जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए हताशा और निराशा में डूबकर वह बाढ़ पीड़ितों के नाम पर राजनीति कर रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.