सफल विदेश यात्रा से लौटे मुख्यमंत्री साय का राजधानी में हुआ भव्य स्वागत
भाजयुमो ने विमान तल से मुख्यमंत्री निवास तक निकाली बाइक रैली, राजधानी के विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शनिवार को 10 दिनों की सफल विदेश यात्रा से लौटने पर स्वामी विवेकानंद विमान तल पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विमान तल से मुख्यमंत्री निवास तक बाइक रैली निकाली। राजधानी के विभिन्न स्थानों पर भी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत किया।

विमानतल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव, टंकराम वर्मा, राजेश अग्रवाल, श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, नवीन मार्कण्डेय, अखिलेश सोनी, सहित सभी सांसद, विधायक, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का गज माला पहना कर स्वागत किया।

साय की विदेश यात्रा छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम भविष्य को तराशने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी : देव
