August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“टी संवर्ग” प्राचार्य पदस्थापना आदेश 27 अगस्त से पूर्व जारी हो – सतीश प्रकाश सिंह, प्रदेश संयोजक

1 min read

रायपुर।“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (CGPITF)” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने शासन से मांग की है कि “टी संवर्ग” प्राचार्य पदोन्नति का पदस्थापना आदेश 27 अगस्त 2025 से पूर्व अनिवार्य रूप से जारी किया जाए।

उन्होंने कहा कि 20 से 23 अगस्त 2025 तक शासकीय शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में “टी संवर्ग” प्राचार्य पदोन्नति की काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब बिना विलम्ब किए, तत्काल पदस्थापना आदेश जारी करना आवश्यक है।

वरिष्ठ पदोन्नत प्राचार्यों के हित में आवश्यक कदम:
प्रदेश संयोजक ने शासन से आग्रह किया कि 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ पदोन्नत प्राचार्यगण अपने-अपने पदस्थापना वाले संस्थानों में प्राचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण कर सकें। इससे उन्हें अपने अंतिम सेवाकाल में प्राचार्य पद पर कार्य करते हुए सेवानिवृत्त होने का अवसर मिलेगा।

अन्य मांगें भी रखीं गईं:
“संघर्ष मोर्चा” एवं “शिक्षक महासंघ” ने शासन से यह भी मांग की कि –

प्राचार्य पदोन्नति से वंचित वरिष्ठ नियमित व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों की पदोन्नति शीघ्र की जाए।

प्रदेश में “टी” एवं “ई” दोनों संवर्गों के रिक्त प्राचार्य पदों पर पात्र शिक्षकों को पदोन्नति दी जाए।

उप संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक, व्याख्याता, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला, उच्च वर्ग शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला सहित सभी पदों पर उपलब्धता अनुसार प्रत्येक वर्ष नियमित पदोन्नति की प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।

पदोन्नति से शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी:
सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षक संवर्गों की कार्यकुशलता और मनोबल बढ़ाने के लिए नियमित पदोन्नति अत्यंत आवश्यक है। इससे प्रभारवाद की समस्या समाप्त होगी और विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत होगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नियमित पदोन्नति व्यवस्था लागू होने से –

सभी संवर्गों के बीच समानता और एकजुटता का भाव उत्पन्न होगा।

प्रदेश के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण बनेगा।

शिक्षा का स्तर और ऊँचाई प्राप्त करेगा।

प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात शीघ्र:
उन्होंने बताया कि “छत्तीसगढ़ राज्य सर्व शासकीय सेवक अधिकारी-कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा”, “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (CGPITF)” का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री एवं उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर सभी कैडर में चार स्तरीय पदोन्नति व्यवस्था लागू करने की मांग रखेगा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.