October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मानव सेवा मिशन ने पहाड़ी कोरवा महिलाओं को तीज पर्व पर साड़ी एवं बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर मनाई सामाजिक सेवा की अनोखी मिसाल

कोरबा।सामाजिक सरोकारों को सर्वोपरि मानते हुए मानव सेवा मिशन ने तीज पर्व के अवसर पर देवपहरी रोड स्थित ग्राम भूडू माटी, छातीबहार और सरई टिकरा में निवासरत पहाड़ी कोरवा महिलाओं एवं बच्चों के बीच पहुंचकर सेवा कार्य किया। इस दौरान महिलाओं को नई साड़ी एवं श्रृंगार सामग्री भेंट की गई, वहीं बच्चों को दस प्रकार के शैक्षणिक चार्ट, कॉपियां एवं पेंसिल सेट प्रदान किए गए।

तीज पर्व पर जहां शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं नई साड़ी पहनकर व्रत रखती हैं, वहीं पहाड़ी कोरवा महिलाएं इस पर्व को परंपरागत रूप से नहीं मनातीं। इसके बावजूद मानव सेवा मिशन के सदस्यों ने इस पर्व की खुशी को दोगुना करते हुए उन्हें नई साड़ी एवं श्रृंगार सामग्री देकर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी।

ज्ञात हो कि समाजसेवी संस्था मानव सेवा मिशन की स्थापना कोरोना काल में जरूरतमंद ग्रामीणों को सूखा राशन पहुंचाने के उद्देश्य से हुई थी। तब से लेकर अब तक यह संस्था लगातार कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जरूरतमंदों तक सहयोग पहुंचाकर सेवा की एक अनूठी मिसाल प्रस्तुत कर रही है। बालको संयंत्र में कार्यरत युवाओं के नेतृत्व में इस संस्था से जिले और बाहर के अनेक सेवा भावी लोग जुड़कर निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

इस अवसर पर सेवा कार्य में सक्रिय रूप से योगदान देने वालों में केशव चन्द्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर, संजय विजयवर्गीय, सत्यम सोनी, क्रांति सोनी, पीतम लाल, माधुरी चन्द्रा, उमा पटेल, मेघा सोनी, अल्का पृथ्वीकर, स्मिता पटेल, दीप्ति सोनी, रागिनी धीवर, आरोही सोनी, रेनुका धीवर, श्रृंखला सोनी, पूर्वी धीवर, वासु सोनी, आदी, रुद्र, कृतार्थ एवं अबीर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

👉 इस तरह मानव सेवा मिशन ने तीज पर्व को सामाजिक सेवा और जनजातीय समुदाय की खुशियों से जोड़कर समाज में मानवीयता और सहयोग की नई मिसाल पेश की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.