December 8, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विश्व का प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा: पांच दिवसीय भव्य आयोजन की समीक्षा बैठक संपन्न, संरक्षक मंडल ने दी बधाई, भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *** कोरबा, 24 अगस्त 2025।
विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा के मुख्य सभागार में विगत दिवस सम्पन्न हुए विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय भव्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। यह कार्यक्रम शक्तिपीठ के माध्यम से जिले के पांचों ब्लॉकों में सफलता पूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भाषण प्रतियोगिता तथा संवैधानिक मामलों पर जागरूकता कार्यक्रम शामिल थे।

समीक्षा बैठक में प्रमुख वक्तव्य:
समीक्षा बैठक में शक्तिपीठ संरक्षक मंडल, पदाधिकारी एवं सभी प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

संरक्षक मोहन सिंह प्रधान ने कार्यक्रम की शानदार सफलता पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों को बधाई दी और कहा कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

संरक्षक रघुवीर सिंह मार्को ने समाज में संवैधानिक जागरूकता, कस्टमरी लॉ एवं विधि संबंधी जानकारी को आगे बढ़ाने हेतु भविष्य में कैडर क्लास कैंप लगाने की घोषणा की।

मातृशक्ति संघ की अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती रमा राज ने महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों पर अपने विचार रखे।

डॉ. कुजूर (संचालिका, श्वेता नर्सिंग होम, स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने पर जोर दिया ताकि अंतिम पंक्ति तक के जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।

सांस्कृतिक प्रमुख इंजीनियर रूपेंद्र सिंह पैंकरा, राज्य स्तरीय सांस्कृतिक निदेशक श्री राजेश पोर्ते और पुरुषोत्तम सिंह मरावी ने भविष्य में और बेहतर सांस्कृतिक आयोजन का सुझाव दिया।

क्रीड़ा अधिकारी प्रवीण पालिया ने खेलकूद कार्यक्रमों की सफलता के लिए संचालन समिति का आभार जताया।

उपाध्यक्ष एवं अतिरिक्त कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र भगत ने पूरे कार्यक्रम का वित्तीय ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

भोजन प्रभारी विक्रम सिंह कंवर के सात दिवसीय सराहनीय योगदान के लिए समिति ने उनका आभार व्यक्त किया।

संगठन प्रमुख रमेश सिरका एवं उनकी टीम की मेहनत को विशेष रूप से सराहा गया।

महिला प्रकोष्ठों द्वारा देव स्थल पर सेवा, पूजा-पाठ, रंगोली एवं दीप प्रज्वलन में दिए गए योगदान की भी प्रशंसा की गई।

मुख्य अतिथि एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति:
इस अवसर पर संरक्षक मोहन सिंह प्रधान, रघुवीर सिंह मार्को, जवाहर सिंह मार्को, समे लाल नेताम, कार्यक्रम अध्यक्ष बी.एस. पैंकरा, महासचिव एम.पी. सिंह, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज, सांस्कृतिक प्रमुख रूपेंद्र सिंह पैंकरा, युवा प्रकोष्ठ प्रमुख प्रवीण पालिया, उपाध्यक्ष एवं अतिरिक्त कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र भगत, उपाध्यक्ष बी.एम. धुर्वे, वरिष्ठ सदस्य सेवक लाल मरावी, गोपाल सिंह उइके, विक्रम सिंह कंवर, संगठन प्रमुख रमेश सिरका, कार्यकारी अध्यक्ष गंगा सिंह कंवर, रामायण सिंह कंवर, श्रीमती रमा राज, श्रीमती विमला कंवर, श्रीमती माधुरी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में पांचों ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष बी.एस. पैंकरा ने सभी को धन्यवाद दिया और महासचिव एम.पी. सिंह तंवर ने प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.