October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

गायत्री परिवार महिला प्रकोष्ठ द्वारा कार्यशाला व आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित, सैकड़ों महिलाओं ने लिया लाभ

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। गायत्री परिवार बम्हनीडीह ब्लाक (दक्षिण) महिला प्रकोष्ठ द्वारा बिर्रा के कुर्मी भवन भाठापारा में “21वीं सदी – नारी सदी, उज्ज्वल भविष्य” विषय पर नारी सशक्तिकरण कार्यशाला सह आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोरबा की प्रसिद्ध पंचकर्म विशेषज्ञ एवं गायत्री परिवार महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष युग शिल्पी डॉ. मनीषा सिंह मुख्य अतिथि रहीं।

अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने कहा कि आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा केवल एक चिकित्सा विधा ही नहीं बल्कि एक चमत्कार है। उन्होंने बताया कि अनुशासनहीन दिनचर्या और अनियमित खान-पान गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं को रोगों के कारण और उनके निदान की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही गायत्री परिवार के संस्थापक पूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा बताए गए जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यशाला के साथ ही वृहद आयुर्वेद चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. सिंह ने महिलाओं को होने वाले रोगों जैसे लकवा, माइग्रेन, पाचन विकार, अर्थराइटिस, सफेद दाग, पथरी, त्वचा रोग, एलर्जी, मोटापा, नेत्र रोग, बांझपन, जोड़ों का दर्द आदि के लिए परामर्श दिया और दवाइयाँ वितरित कीं।

शिविर में सैकड़ों महिलाओं ने लाभ उठाया और स्वस्थ व अनुशासित जीवनशैली के लिए दिए गए सुझावों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार महिला प्रकोष्ठ की अनेक सदस्याएँ भी उपस्थित रहीं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.