July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

खादी बोर्ड की 44वीं बैठक संपन्न – ग्रामीण रोजगार, उत्पादन केंद्रों के आधुनिकीकरण और खादी कार्निवल सहित 24 प्रस्तावों पर सहमति

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर, 31 जुलाई 2025।
छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की 44वीं संचालक मंडल की बैठक आज रायपुर स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के माननीय अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय ने की। यह बैठक उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार आहूत की गई।

बैठक में ग्रामोद्योग विभाग के सचिव एवं बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री श्यामलाल धावड़े (भा.प्र.से), वित्त, वाणिज्य एवं उद्योग, हथकरघा विभाग, खादी और ग्रामोद्योग आयोग के वरिष्ठ अधिकारी तथा बोर्ड के सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत और उद्देश्यों पर चर्चा
बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष श्री पाण्डेय का सभी अधिकारियों से औपचारिक परिचय कराया गया। इस दौरान उन्होंने बोर्ड के प्रमुख लक्ष्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिनमें –

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना

खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देना

उत्पादन केंद्रों का आधुनिकीकरण

नवाचार आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन
जैसे प्रमुख उद्देश्यों पर बल दिया।

महत्वपूर्ण निर्णय
बैठक में खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र के सतत विकास को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें प्रमुख हैं –

  1. बस्तर संभाग में कपास बाड़ी की स्थापना
  2. राज्यभर में बारदाना बुनाई और सिलाई केंद्र शुरू करना
  3. संभाग स्तरीय और 40 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी सह खादी कार्निवल का आयोजन
  4. प्रीमियम खादी एवं ग्रामोद्योग विक्रय केंद्रों की स्थापना
  5. अन्य 24 प्रस्तावों को मंजूरी, जिनका उद्देश्य खादी और ग्रामोद्योग के विस्तार, रोजगार सृजन और नवाचार को बढ़ावा देना है।

बैठक का समापन
बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारियों ने खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.