July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बिंदेश्वरी पार्क में बिजली चोरी का भंडाफोड़ – संयुक्त टीम ने पार्क सील किया, कांग्रेस नेता राजेश साहू पर केस दर्ज

1 min read

 


बालोद।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भरदाट स्थित बिंदेश्वरी पार्क में अवैध बिजली उपयोग के मामले का खुलासा हुआ है। राजस्व विभाग, विद्युत विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर पार्क को सील कर दिया। यह पार्क पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की स्वर्गीय माता बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर स्थापित किया गया था।

कैसे हुआ खुलासा?
मिली जानकारी के अनुसार पार्क में संचालित कैंटीन और अन्य गतिविधियों में बिना कनेक्शन के डायरेक्ट हुकिंग कर बिजली उपयोग की जा रही थी। शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर दबिश दी, जहां थ्री-फेस सप्लाई के लिए सीधा तार जोड़ा हुआ पाया गया।

जब्त सामग्री और आंकड़े
निरीक्षण के दौरान 659 एमएम का चार कोर काला केबल, 50 मीटर वायर और अन्य विद्युत उपकरण जब्त किए गए। जांच में कुल 14,860 वॉट लोड का अवैध उपयोग सामने आया। अधिकारियों ने तुरंत सप्लाई बंद कर पार्क को सील कर दिया।

कांग्रेस नेता पर केस दर्ज
पार्क और कैंटीन का संचालन कर रहे कांग्रेस नेता एवं पूर्व सदस्य राजेश साहू के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

दो साल से चल रहा था अवैध उपयोग
बिंदेश्वरी पार्क का लोकार्पण 10 जुलाई 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था। प्रतिमा अनावरण के बाद से पार्क को आम जनता के लिए खोला गया था। पिछले दो वर्षों से यहां कैंटीन व अन्य गतिविधियों में चोरी की बिजली का उपयोग हो रहा था, जिसका अब खुलासा हुआ है।

कौन-कौन थे कार्रवाई में शामिल
इस कार्रवाई में डौंडीलोहारा एसडीएम, तहसीलदार, देवरी थाना प्रभारी, विद्युत विभाग के ईई, जेई और एई शामिल रहे। अधिकारियों ने कहा कि बिजली चोरी के मामलों में सख्ती बरती जाएगी, चाहे आरोपी कोई भी हो।

बड़ा सवाल
अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि दो साल से हो रही इस बिजली चोरी पर विभाग की नजर इतनी देर से क्यों पड़ी, और क्या भविष्य में ऐसे मामलों की नियमित निगरानी होगी?

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.